CM योगी का दावा : UP में बदली कार्यसंस्कृति, अब रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बन रहे युवा
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले- पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास और स्टार्टअप से युवाशक्ति को मिल रही नई पहचान
लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026:
यूपी की युवाशक्ति अब केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं है। वह रोजगार सृजन और उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की कार्यसंस्कृति में बदलाव करते हुए युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं।
नवाचार और उद्यमिता से बदल रही युवाओं की पहचान
योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति की पहचान बन रहे हैं। युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाएं उपलब्धियों में बदल रही हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए लखनऊ में यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स का आयोजन किया जा रहा है। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले युवाओं की उपलब्धियों को पहचान देने का अवसर है।
2017 से पहले भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों की कमी के कारण पलायन करना पड़ता था। उनके मुताबिक भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था के चलते युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता था। प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।
पारदर्शी भर्ती और स्टार्टअप पर सरकार का फोकस
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद सरकार ने कार्यसंस्कृति में बदलाव करते हुए पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते तैयार किए गए हैं।
नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति आज अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है।
इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित ‘TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 – UP Chapter’ में सहभागिता करूंगा।
वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।
वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं।
आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 27, 2026
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश के युवा अब रोजगार के अवसर तलाशने के साथ-साथ नए रोजगार पैदा करने में भी योगदान दे रहे हैं। युवाओं की यही ऊर्जा और उद्यमशीलता ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।






