CricketSports

IND W vs ZIM W 3rd ODI : शेफाली का तूफान, प्रतिका की फिफ्टी, 17 ओवर में भारत ने जीता आखिरी वनडे

वनडे में 3-0 आए क्लीन स्वीप, जिम्बाब्वे को 131 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट लेकर मचाया धमाल

स्पोर्ट्स डेस्क, 29 अक्टूबर 2026:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी एकतरफा अंदाज में जीत लिया। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 131 रन पर समेट दिया। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने महज 17 ओवर में 2 विकेट खोकर 132 रन बना लिए। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में भी जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया किया था।

शेफाली ने 26 गेंदों में ठोके 51 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। यास्तिका भाटिया बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद हरलीन देओल ने प्रतिका रावल के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। हरलीन 19 रन बनाकर आउट हो गईं।

ind-w-vs-zim-w-3rd-odi-shefali-verma-vaishnavi-sharma (2)

इसके बाद प्रतिका रावल के साथ शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच महज 50 गेंदों में 74 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

Advertisement

प्रतिका ने 56 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके, तीन छक्के शामिल रहे। शेफाली ने महज 26 गेंदों पर 51 रन ठोक दिए। उन्होंने छह चौके, तीन छक्के लगाए। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बिना किसी परेशानी के लक्ष्य हासिल कर लिया।

ind-w-vs-zim-w-3rd-odi-shefali-verma-vaishnavi-sharma (3)

शुरुआत से ही लड़खड़ाई जिम्बाब्वे की पारी

भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को शुरुआत से ही दबाव में रखा। लोरिन फिरी बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि चिपो मुगेरी-तिरिपानो सिर्फ चार रन बना सकीं। बिलव्ड बीजा को वैष्णवी शर्मा ने हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। जिम्बाब्वे ने 25 रन के भीतर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

कप्तान जोसेफिन नकोमो ने चिएड्जा धुरुरू के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 27 रन जोड़े। धुरुरू 20 रन बनाकर वैष्णवी का शिकार बनीं। नकोमो ने 67 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। कप्तान के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाले। पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

ind-w-vs-zim-w-3rd-odi-shefali-verma-vaishnavi-sharma (4)

वैष्णवी शर्मा ने 10 ओवर में झटके 5 विकेट

भारत की तरफ से 20 वर्षीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने सबसे असरदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। क्रांति गौड़ ने सात ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। सायली सतघरे ने छह ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए, उन्हें भी दो विकेट मिले।

वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी भारत का क्लीन स्वीप

भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले जीतकर 3-0 से ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टी20 सीरीज में भी भारत ने जिम्बाब्वे को तीनों मैचों में हराया था। दोनों सीरीज में भारतीय टीम ने 6-0 की कुल बढ़त के साथ अपना दबदबा कायम रखा।

ये भी पढ़ें  पाकिस्तान सुपर लीग में नया बखेड़ा...बॉल टेम्परिंग के आरोपों से घिरे खिलाड़ी, आखिरी ओवर में बदला मैच

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link