Uttarakhand

Uttarakhand Weather : पहाड़ों पर बर्फ, दून में बारिश, उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज

उत्तराखंड में मौसम विभाग का 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार, श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड में मौसम बदलने से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई है, वहीं राजधानी देहरादून में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

केदारनाथ में बर्फबारी, श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के इंतजाम

Kedarnath Snowfall : बृहस्पतिवार सुबह मौसम में आए बदलाव के बाद रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। केदारनाथ धाम के आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। मंदिर परिसर में बर्फ की फुहारों के बीच दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मौसम के इस बदले रूप को देख रहे हैं। हालांकि, तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने धाम में अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन ने यात्रियों को दी सावधानी बरतने की सलाह

केदारनाथ में मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेने की सलाह दी है। उन्होंने गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी, दस्ताने सहित जरूरी दवाइयां साथ रखने को कहा है। मौसम बिगड़ने पर यात्रियों को जोखिम लेने से बचने की सलाह भी दी गई है।

Advertisement

uttarakhand-mausam-alert-kedarnath-barfbari-barish (2)

इन 10 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत व पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बारिश व तेज हवाओं के चलते प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम की जानकारी लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड:मौनी अमावस्या पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link