Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2026 : रामपथ के साथ मठ-मंदिर भी होंगे रोशनी से जगमग, दिखेगा भव्य नजारा

10वें दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी तेज, छोटी छावनी से दशरथ महल और लक्ष्मण किला तक होगी आकर्षक लाइटिंग, पारंपरिक झालरों के साथ आधुनिक रोशनी से सजेगी रामनगरी

अयोध्या, 30 अक्टूबर 2026:

रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दीपोत्सव में लाखों दीयों की जगमगाहट के साथ शहर के प्रमुख मठ-मंदिर भी विशेष रोशनी से सराबोर नजर आएंगे। रामपथ के अलावा अयोध्या के 41 प्रमुख मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक लाइटिंग से सजाने की योजना तैयार की गई है। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की इस पहल से दीपोत्सव के दौरान रामनगरी का धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव एक नए अंदाज में दिखाई देगा।

इसके लिए परिषद ने 41 धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की है। इन सभी स्थानों पर जरूरत के मुताबिक झालरें और आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएंगी। सैकड़ों झालरों से जगमगाते मंदिर श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनेंगे। इस बार सजावट के जरिए अयोध्या के पारंपरिक धार्मिक स्वरूप और आधुनिक पर्यटन नगरी की छवि को एक साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है।

छोटी छावनी से दशरथ महल तक जगमगाएंगे मंदिर

रोशनी से सजाए जाने वाले प्रमुख स्थलों में छोटी छावनी मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, चारधाम मंदिर, दिगम्बर अखाड़ा, बड़ा भक्त महल, दशरथ महल, सनकादिक आश्रम, जानकी घाट, कौशल्या सदन, अशर्फी भवन, रामवल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला, श्रीधाम रामकोट, रंग महल और क्षीरेश्वर मंदिर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा झुनकीघाट मंदिर, नाका हनुमानगढ़ी, उदासीन संगत आश्रम, फटिक शिला, रामकचेहरी, गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड, राजसदन, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, दरिद्री आश्रम, कारसेवकपुरम परिसर और कार्यशाला समेत अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को भी रोशनी से सजाया जाएगा। इससे अयोध्या के अलग-अलग क्षेत्रों में दीपोत्सव की रौनक देखने को मिलेगी।

Advertisement

पारंपरिक झालरों और आधुनिक लाइटिंग से निखरेगी खूबसूरती

मठ-मंदिरों की सजावट में पारंपरिक झालरों के साथ आधुनिक लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हर स्थल की जरूरत और स्वरूप के अनुसार झालरों की संख्या निर्धारित की गई है। इससे रात के समय मंदिरों की वास्तुकला, भव्यता और धार्मिक पहचान विशेष रूप से उभरकर सामने आएगी। परिषद की योजना है कि लाइटिंग का काम जल्द शुरू कर दीपोत्सव से पहले पूरा कर लिया जाए। इससे दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामनगरी का भव्य और आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा।

दीपोत्सव से पहले पूरी होगी तैयारियां

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के सीईओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान मठ-मंदिरों को पारंपरिक और आधुनिक लाइटिंग के मिश्रण से सजाया जाएगा। रात में ये धार्मिक स्थल रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। इसका उद्देश्य दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाने के साथ अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करना है। योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में 41 मठ-मंदिरों की यह विशेष सजावट रामपथ की रोशनी में चार चांद लगाएगी।

ये भी पढ़ें  हाईवे पर मौत बनकर खड़ा था ट्रेलर... बस की भीषण टक्कर में दो यात्रियों की मौत, 9 घायल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link