Lucknow City

68500 शिक्षक भर्ती : 60 दिन से आंदोलित सैंकड़ों अभ्यर्थी, अब अमित शाह से लगाई ये गुहार

दीपावली से पहले नियुक्ति का शेड्यूल जारी करने की मांग, 5वें दिन भी जारी भूख हड़ताल, तबीयत बिगड़ने के बाद दो अभ्यर्थी कल से अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश की 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की कथित गड़बड़ी का मामला महीनों बाद भी नहीं सुलझा है। नियुक्ति की मांग को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में अभ्यर्थियों का धरना शुक्रवार को 60वें दिन भी जारी रहा। वहीं, पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी रहने से आंदोलन ने गंभीर रूप ले लिया है। अब अभ्यर्थियों ने लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष वर्मा और तूफान सिंह ने आरक्षित वर्ग के ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से अपील की है। उन्होंने मांग की कि दीपावली से पहले नियुक्ति प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर सरकार पीड़ित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जिससे वे अपने परिवार के साथ प्रकाश पर्व मना सकें।

धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि सैकड़ों अभ्यर्थियों की नवरात्र, दशहरा और करवा चौथ जैसे त्योहार आंदोलन में ही बीत गए। अब वे नहीं चाहते कि दीपावली भी धरनास्थल पर गुजारनी पड़े। इधर, भूख हड़ताल कर रहे चित्रकूट के दीपक पटेल और बरेली के नसीम फरीदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:

68500-shikshak-bharti-niyukti-ki-maang (2)

Advertisement

अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार दीपावली से पहले नियुक्ति प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर आंदोलन का सम्मानजनक और सुखद समापन कराए। धरने में रंजना जायसवाल, गायत्री जायसवाल, सुमन यादव, रिशिता पाल, रंजना चौरसिया, नेहा यादव, मनीष पटवा, अरविंद कुमार, उत्कर्ष सिंह, ललित जयसवाल, संजीव वर्मा, घनश्याम यादव आदि अभ्यर्थी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सरोज इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक ब्लॉक सील... जानें नगर निगम ने क्यों की कार्रवाई

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link