Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड : एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने सुनाया फैसला, कल होगी रिहाई, एक हफ्ते पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने जान से मारने की धमकी का दर्ज कराया था मुकदमा

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 2 नवंबर 2026:

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एसीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उर्मिला को जमानत दे दी। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने मजबूती से अपना पक्ष रखा और जमानत के समर्थन में विभिन्न दलीलें पेश कीं। वहीं, अभियोजन पक्ष ने अपराध की गंभीर प्रकृति का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।

अभिनेत्री के खिलाफ कई जिलों में दर्ज हैं 10 मुकदमे

एसीजेएम कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। कोर्ट के इस फैसले को उर्मिला सनावर के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। उर्मिला को एक हफ्ते पहले रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उर्मिला सनावर के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। उर्मिला के खिलाफ हरिद्वार देहरादून और सहारनपुर में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उर्मिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

ये भी पढ़ें:

दो जमानती की शर्त पर उर्मिला को मिली जमानत

हालांकि पहले उर्मिला की जमानत पर 29 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट नहीं आने पर सुनवाई 31 अक्टूबर तक टल गई। 31 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई न होने के चलते आज जमानत पर सुनवाई हुई। इसमें एसीजेएम कोर्ट ने 50 हजार के दो जमानती देने की शर्त पर उर्मिला को जमानत दे दी। उर्मिला सनावर की वकील प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि उनकी जमानत हो गई है। जमानत के शर्तों को पूरा करने का काम किया जा रहा है । कल तक उर्मिला जेल से रिहा हो जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का फूंका बिगुल, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर धामी का हमला

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link