Uttarakhand

खटीमा में दीपावली मेले व रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे धामी, बोले- बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट

देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी व विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर भी बनेंगे छठ पूजा के घाट, मानसखंड में पौराणिक मंदिरों के पुनर्निर्माण का चल रहा काम, सीएम ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

ऊधमसिंह नगर, 3 नवंबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित 14वें दीपावली मेले में पहुंचे। सीएम ने दीपावली मेले की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न स्थानों काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की। सीएम ने देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर, विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर और चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की घोषणा की। वहीं, सीएम ने नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में की शिरकत की और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

भावी पीढ़ियों को विरासत से जोड़ने की कोशिश

धामी ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण व प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों व धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

dhami-ne-uttarakhand-me-20-naye-chhath-ghat-banane-ki-ghoshna-ki (2)

ये भी पढ़ें:

गंगा व शारदा कॉरिडोर के काम ने पकड़ी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडी’ की स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया,किशन सिंह, संतोष गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, डीएम नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement

केदारनाथ पुनर्निर्माण का तेजी से चल रहा काम

उधर, रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजने के लिए पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। केदारनाथ पुनर्निर्माण और केदारखंड व मानसखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए सरकार किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण व छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

dhami-ne-uttarakhand-me-20-naye-chhath-ghat-banane-ki-ghoshna-ki (3)

पिछले 12 वर्षों में हुए कई ऐतिहासिक कार्य

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए। गरीबों के लिए पक्के मकानों का निर्माण और हर घर तक नल से जल व गैस कनेक्शन पहुंचाया गया है। गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया गया है। महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ योजना से जोड़ा गया व युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सैनिकों को आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। सर्जिकल व एयर स्ट्राइक जैसी सख्त कार्रवाई की गई हैं और पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू की है।

ये भी पढ़ें  जनहित के कार्यों को समय से पूरा कराएं, मुख्य सचिव ने मांगी अनुपस्थित डॉक्टरों की लिस्ट

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link