Sitapur City

सीतापुर न्यूज : सरस मेले में महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, राकेश राठौर बोले- सरकार हर कदम पर साथ

Saras Mela 2026 : नगर विकास राज्य मंत्री ने की मेले की शुरुआत, समूहों की महिलाओं ने सजाए टेडी बेयर, अचार, मसाले और गोबर से बने सजावटी सामान के स्टॉल

सीतापुर, 3 नवंबर 2026:

यूपी के सीतापुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर को बाजार देने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 शुरू हुआ। मंगलवार को नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी देखी, खरीदारी के लिए लगाए गए 30 स्टॉलों का जायजा लिया।

सीतापुर न्यूज सरस मेले में महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, राकेश राठौर बोले- सरकार हर कदम पर साथ (2)

महिलाओं की मेहनत को सराहा

मेले में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। उनके बनाए उत्पादों को बाजार मिलना जरूरी है, जिससे वे अपने काम को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता से ही समाज मजबूत बनता है।

ये भी पढ़ें:

सीतापुर न्यूज सरस मेले में महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, राकेश राठौर बोले- सरकार हर कदम पर साथ (3)

Advertisement

दीपावली के सामान से सजे स्टॉल

मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए कई तरह के उत्पाद बिक्री के लिए रखे हैं। इनमें टेडी बेयर, गोबर से बने सजावटी सामान, अचार, मसाले और स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। दीपावली को देखते हुए सजावट और घरेलू इस्तेमाल के सामान की खास रेंज भी स्टॉलों पर उपलब्ध है।

तीन दिन तक मिलेगी खरीदारी की सुविधा

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित इस मेले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। यहां महिलाओं को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के साथ सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। इससे उनके सामान की बिक्री बढ़ाने और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने लोगों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़ें  Sitapur : गंगाजल लेने जा रहे थे कांवड़िए, एचटी लाइन की चपेट में आया DJ वाहन, दो की मौत, तीन झुलसे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link