Sitapur City

चेयरमैन प्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने का आरोप… परिवार का आमरण अनशन, सांसद ने मनाया

परागपुर गांव में जमीन पर कब्जे और पेड़ कटवाने का आरोप लगाकर परिवार ने कलेक्ट्रेट में मोर्चा खोला, सांसद के दखल के बाद प्रशासन हरकत में आया, एसडीएम सदर ने जांच का भरोसा दिया

सीतापुर, 12 मई 2026:

सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के परागपुर गांव निवासी एक परिवार जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन पर बैठ गया। परिवार का कहना है कि जमीन पर कब्जे, पेड़ों की कटाई और धमकियों की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला।

परागपुर निवासी राम सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका खैराबाद अध्यक्ष के प्रतिनिधि व एक प्रॉपर्टी डीलर ने उनकी जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। उनका कहना है कि इस जमीन पर लंबे समय से उनके परिवार का कब्जा था और वहां आम, शीशम और यूकेलिप्टस के कई पेड़ लगे हुए थे।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 11.20.12 AM

ये भी पढ़ें:

राम सिंह के मुताबिक फरवरी 2026 में विपक्षी पक्ष ने दबंगई के बल पर पेड़ कटवा दिए और जमीन पर कब्जा कर लिया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पेड़ों की कटाई से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है और अब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भूमि अभिलेखों की पड़ताल हो और कब्जा हटाकर जमीन वापस दिलाई जाए।

सुनवाई न होने से नाराज परिवार ने कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। सांसद राकेश राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएम से बातचीत की और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ की महापौर ने क्यों लौटाई एक सरकारी गाड़ी... मंत्री ने पकड़ी मेट्रो रेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button