PoliticsUttar Pradesh
आगरा : छात्रसभा और एनएसयूआई ने किया गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

मयंक चावला
आगरा, 19 दिसंबर 2024:
यूपी के आगरा में सपा छात्रसभा और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने सामूहिक रूप से देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
पुतला फूंकने का प्रयास, कई हिरासत में
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के बाहर प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया। पुलिस ने छात्र नेताओं को रोकने की कोशिश की तो तीखी झड़प हुई। पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस दौरान कई छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत ले लिया। उन्हें पुलिस न्यू आगरा थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों दलों के समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई।






