Uttar Pradesh

“खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार खोद देंगे… संभल में अखिलेश का बीजेपी पर हमला”

इटावा,23 दिसंबर 2024

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को इटावा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बीजेपी द्वारा जगह-जगह मंदिरों या अन्य स्थानों पर की जा रही खुदाई पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोग “खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देंगे”। अखिलेश ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग मठ-विधान पर चलने वाले हैं और अगर सरकार हटेगी तभी आवारा पशु हट पाएंगे। उन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं चुन पाई।

अखिलेश यादव ने बाराबंकी के सपा विधायक के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने बीजेपी को हिंदू आतंकवादी कहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग नफरत फैलाते हैं, लोगों को मारते हैं और उन्हें सड़क पर नंगा करते हैं, उन्हें क्या कहा जाए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अखिलेश ने कहा कि यह बीजेपी की अंडरग्राउंड विचारधारा का हिस्सा है। इसके अलावा, उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए बीजेपी नेताओं से माफी की मांग की और कहा कि बीजेपी के लोग जमीन कब्जे, लूट और डकैती के आरोपों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा में शिवाजी पर टिप्पणी से विवाद….शिवाजी की प्रतिमा के आगे गाइड से रगड़वाई नाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link