EntertainmentReligiousUttar Pradesh

एक्टर संजय मिश्रा ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर योगी सरकार की तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात

अमित मिश्रा

प्रयागराज,24 दिसम्बर 2024:

प्रख्यात फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुंभ की तैयारियों को देखकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर सराहना की। संगम की सैर पर पहुंचे मिश्रा ने कहा कि सुविधाओं के साथ इतने बड़े मेले का आयोजन करना आसान नहीं है, लेकिन योगी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ का जो सपना योगी सरकार ने देखा है, वह तेजी से साकार होता दिख रहा है।
संजय मिश्रा ने अपनी यात्रा के दौरान रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का अलौकिक नजारा देखा और बोटिंग का आनंद लिया। उन्होंने कुंभ की दिव्यता और स्वच्छता को खास तौर पर सराहा और कहा कि यह आयोजन न केवल आध्यात्मिकता का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा का भी संदेश देगा।

सुरक्षा और स्वच्छता को सराहा

ये भी पढ़ें:

मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, जो न केवल सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि सेवा का भी भाव दिखा रही है। इससे हर श्रद्धालु सुरक्षित महसूस करेगा।”

Advertisement

उन्होंने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि यह मेला सभी का है, और इसे स्वच्छ बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “सिर्फ सरकार या प्रशासन नहीं, बल्कि हर नागरिक को इस महायोजना का हिस्सा बनकर योगी सरकार के स्वच्छ महाकुंभ के सपने को साकार करना चाहिए।”

संजय मिश्रा ने कुंभ में जुटी भीड़ के साथ संवाद किया, लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई, और महाकुंभ की व्यवस्था को ऐतिहासिक बताया।

ये भी पढ़ें  बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड, उसके दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link