Uttar Pradesh

ड्यूटी से 2 महीने गायब सिपाही सस्पेंड, सेटिंग से लगती रही हाजिरी

बरेली, उत्तरप्रदेश।25 दिसंबर 2024

बरेली में पुलिस लाइन के गणना कार्यालय में फर्जी हाजिरी और अवैध छुट्टी लेने के मामले में 5 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इज्जतनगर थाने के सिपाही रजत बालियान ने 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक छुट्टी पर रहने के बावजूद 10 हजार रुपये देकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई, जबकि वह इस दौरान मेरठ और मुजफ्फरनगर में था। इसके अलावा, गणना कार्यालय में तैनात सिपाहियों रचित कुमार, सतेंद्र सिंह, अर्पित पंवार और पवन बंसल ने फर्जी सूचनाएं दर्ज कीं, ताकि अनुपस्थिति को सही ठहराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक की जांच में अनियमितता सामने आई, जिसके बाद एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इस मामले की आगे की जांच पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान को सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट से दिखी सुरक्षा की तैयारी, 600 जवानों ने लिया हिस्सा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link