Uttar Pradesh

इटावा के बीहड़ में तेंदुए का आतंक, बकरी को बनाया शिकार, विडियो वायरल

अशरफ अंसारी

इटावा, 26 दिसम्बर 2024:

यूपी के इटावा जिले के बीहड़ इलाके में एक तेंदुए द्वारा बकरी का शिकार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में तेंदुआ बकरी को मुंह में दबाकर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुल की मढ़ैया की है, जहां मंगलवार को इस घटना का वीडियो सामने आया।

घटना के अनुसार, एक चरवाहा बकरियों को चरा रहा था, जब अचानक तेंदुआ आया और एक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी की मौत के बाद तेंदुआ उसे झाड़ियों में ले गया। घटना को मोबाइल कैमरे में कैद किया गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह एक महीने में तेंदुए का दूसरा हमला है, जिसमें पालतू जानवरों को निशाना बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि तेंदुआ अब लोगों पर भी हमला कर सकता है, क्योंकि यह घने जंगल से सटे इलाकों में घूम रहा है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Advertisement

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की तलाश जारी है, लेकिन घना जंगल होने के कारण उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल के इलाकों में न जाएं और सतर्क रहें। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है, और वन विभाग इसे लेकर सख्त कदम उठाने की योजना बना रहा है।

ये भी पढ़ें  इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसी राखी सावंत, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तलब किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link