PoliticsUttar Pradesh

UP विधानसभा : सपा MLA बोलीं… मेरे पति के हत्यारे अतीक को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया

लखनऊ, 14 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे की चर्चा में विपक्षी दल सपा की विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की खुले मंच से तारीफ की और उन पर भरोसा जताया।

पूजा पाल ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जिसके चलते मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय मिला। उन्होंने कहा, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की? मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरी बात सुनी, जब कोई और सुनने को तैयार नहीं था।

उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से अतीक अहमद जैसे माफिया खत्म हुए। मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। जब मैं लड़ाई से थकने लगी थी, तब उन्होंने मुझे न्याय दिलाया। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देख रहा है।

पूजा पाल का यह बयान विधानसभा में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया। खासकर इसलिए क्योंकि वह विपक्षी दल से हैं और खुले मंच से सरकार की नीतियों की सराहना कर रही थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकवादी हमले पर पार्टी लाइन का पालन करें : कांग्रेस ने अपने नेताओं को जारी की चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link