Uttar Pradesh

मिर्जापुर : बिल भरा नहीं, बिजली कटने पर पावर हाउस पहुंच संविदाकर्मी को पीटा

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 30 दिसंबर 2024:

यूपी के मिर्जापुर जिले में बिजली का बकाया बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक व्यक्ति ने विंध्याचल उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा किया। वहां के संविदाकर्मी राजकुमार की पिटाई कर दी। बीच बचाव का प्रयास करने पर अवर अभियन्ता विनय कुमार के साथ अभद्रता की।

पांच लाख से अधिक का बकाया था बिल, केस दर्ज

ये भी पढ़ें:

बताते हैं कि सदर बाजार निवासी कालीचरण पांडेय पर बिजली के बिल के 5 लाख 9 हजार 906 रुपये बकाया थे। नोटिस के बाद भी बिल नहीं चुकाने पर पहुंची टीम ने विद्युत कनेक्शन काट दिया। इससे नाराज कालीचरण उपकेंद्र पहुंच गया और हंगामा करने के साथ संविदाकर्मी को पीट दिया। आरोप है कि जेई ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की। घटना के संबंध में जेई विनय कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  "चरवाहे का बाघ से सामना, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link