EducationUttar Pradesh

आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन 7 से, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, 31 दिसंबर 2024:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन का आयोजन यूपी की ताजनगरी आगरा में होगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन 7 जनवरी को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

5000 शिक्षक प्रतिनिधि होंगे शामिल

आगरा के मुफीद-ए-आम इंटर कालेज में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में प्रदेश के 5000 शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द देव सम्मिलित होंगे।

ये भी पढ़ें:

शिक्षकों के इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिक्षक संघ के प्रादेशिक महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में चयन बोर्ड अधिनियम की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, शिक्षकों की पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12, प्रधानाचार्यों की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 व पुरानी पेंन्शन की बहाली, राज्य कार्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ, तदर्थ शिक्षकों की बहाली, वेतन भुगतान समेत 15 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : कोहली का विराट शतक, RCB नंबर वन... केकेआर की प्लेऑफ राह और मुश्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button