Uttar Pradesh

रील के चक्कर में मौत! पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से एक की गई जान, एयरफोर्स ने बचाईं दो जिंदगियां

सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े थे पांच बच्चे, सीएम योगी के निर्देश पर चला हाई-रिस्क रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट

लखनऊ/सिद्धार्थनगर, 3 मई 2026:

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। यूपी के सिद्धार्थनगर के नवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ तप्पा थरौली में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़े पांच बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। टंकी की जर्जर सीढ़ी अचानक टूट गई जिससे तीन बच्चे नीचे गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। उधर दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 6.01.51 PM

ये भी पढ़ें:

सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत आयुक्त से हेलीकॉप्टर की मांग की जिसे तत्काल मंजूरी मिल गई। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था। टंकी के आसपास जलभराव के कारण जमीन दलदली हो चुकी थी जिससे जेसीबी और क्रेन जैसी भारी मशीनरी का इस्तेमाल संभव नहीं हो सका।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 6.01.51 PM (1)

टंकी की ऊंचाई और टूटी सीढ़ी ने बचाव कार्य को और जोखिम भरा बना दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। गोरखपुर से पहुंची एयरफोर्स की टीम ने रविवार सुबह बेहद सावधानी से ऑपरेशन चलाया और दोनों फंसे बच्चों को हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस हादसे ने एक बार फिर सोशल मीडिया की अंधी दौड़ में बच्चों के अपनी जान तक जोखिम में डालने की तरफ ध्यान खींचा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  डिप्टी सीएम के काफिले से टकराई गाय...कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे केशव प्रसाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link