Uttar Pradesh

“महिला को ले जा रही ऐम्‍बुलेंस रोडवेज बस से टकराई, ड्राइवर घायल, मरीज और तीमारदार चोटिल”

बाराबंकी,2 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-बहराइच हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 108 सेवा वाली एम्बुलेंस और एक अनुबंधित रोडवेज बस आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर और मरीज समेत कई लोग घायल हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक, धुंध और कड़ाके की ठंड के कारण बहराइच से लखनऊ जा रही बस ने सामने से आ रही एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की हालत गंभीर है, जबकि महिला मरीज और तीमारदार को हल्की चोटें आईं हैं।

घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो गया। रामनगर थाने के इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि एम्बुलेंस चालक को जिला अस्पताल भेजा गया और बाकी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप हनीट्रैप के शिकार, जानें पूरा मामला"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link