PoliticsUttar Pradesh

डॉ. संजय निषाद की संकल्प यात्रा, निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 6 जनवरी 2025:

डॉ. संजय निषाद, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस समय पूर्वांचल में संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, जिसका उद्देश्य 2027 विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर पकड़ बनाना है। आज उनकी यात्रा चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई, जहां उन्होंने भाजपा में विभीषणों को पार्टी के लिए खतरा बताया और उनकी कार्रवाई की मांग की।

डॉ. निषाद ने निषादों को आरक्षण दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की बात की और भाजपा के योगदान को स्वीकार किया, लेकिन निषाद नेताओं से अपील की कि वे श्रेय लेने की होड़ में समाज का नुकसान न करें। उन्होंने कांग्रेस, बसपा और सपा पर निषाद समाज को तोड़ने का आरोप लगाया और 2027 में उत्तर प्रदेश में निषाद का दबदबा बनाने की बात की।

13 जनवरी को गोरखपुर में होने वाली संकल्प रैली को लेकर उन्होंने निषाद समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को लेकर उनके बयान का कोई असर नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें-भाजपा को विभीषणों से खतरा… गोरखपुर में बोले डॉ. संजय निषाद

ये भी पढ़ें  दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए निकले बाइक सवार तीन युवकों की हादसे में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link