Uttar Pradesh

दारोगा की ‘ढाल’ ने बचाई जान, बदमाश से मुठभेड़ में बचा अफसर

इटावा,7 जनवरी 2025

इटावा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। इसमें से दो गोलियां वैदपुरा थाना प्रभारी विपिन मलिक को लगी, एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में और दूसरी गोली उनके हाथ में लगकर निकल गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश गैंगस्टर एक्ट में फरार था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था।

बदमाश के पास से अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। घटना के बाद फील्ड यूनिट ने घटना स्थल पर जांच की। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की थी, और जैसे ही बदमाश ने फायरिंग शुरू की, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया और थाना प्रभारी का इलाज भी जिला अस्पताल में किया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हर शिल्पकार बनेगा Smart Artisan, यूपी सरकार की इस योजना से बदलेगा शिल्पकारों का भविष्य...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link