NationalUttar Pradesh

आगरा : ट्रेन में मिला नोटों से भरा बैग… गिनते-गिनते थक गए पुलिस वाले

मयंक चावला

आगरा, 8 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को नोटों से भरा एक बैग मिला। बैग में 500-500 सौ के इतने नोट थे कि पुलिस कर्मी उन्हें गिनते-गिनते थक गए।

इतने रुपयों का नहीं मिला कोई वारिस

हुआ ये कि केरला एक्सप्रेस ट्रेन में कैंट स्टेशन पर आगरा जीआरपी के जवान रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बैग लावारिस मिला। उसे खोला तो अंदर नोटों के बंडल थे। नोट 500–500 रुपये के थे। बैग के बारे में पुलिस ने बोगी के यात्रियों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई वारिस नहीं मिला।

Advertisement

25 से 30 लाख रुपये के होंगे नोट

ऐसे में पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में लिया और नोट गिनना शुरू किया। जीआरपी ने बैग में 25 से 30 लाख रुपये के नोट होने की बात कही है। गिनती करने के साथ जीआरपी जांच कर रही है कि ट्रेन में इतनी बड़ी रकम लेकर कौन यात्रा कर रहा था। उसने नोट छोड़ क्यों दिए?

ये भी पढ़ें  "11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे, मेरठ सांसद अरुण गोविल बोले- नाली खड़ंजा नहीं बनवाने आया"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link