Uttar Pradesh

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन, अंतिम संस्कार आज

अशरफ अंसारी

इटावा, 9 जनवरी 2025:

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव (73) का गुरुवार तड़के गुरुग्राम के हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से यादव परिवार में शोक की लहर छा गई। राजपाल के निधन की जानकारी उनके भाई एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी।

लंबे समय से थे बीमार, मेदांता में चल रहा था इलाज

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि राजपाल यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने आखिरी सांस ली। रामगोपाल यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है।

आज दोपहर बाद सैफई में होगा अंतिम संस्कार

सपा नेता रामगोपाल यादव ने जानकारी दी है कि आज दोपहर बाद राजपाल यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, रामगोपाल यादव समेत परिवार के लोग और पार्टी के नेता शामिल होंगे।

मुलायम सिंह के पांच भाइयों में चौथे नंबर थे राजपाल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव पांच भाई थे। उनमें सबसे बड़े मुलायम सिंह यादव थे। राजपाल यादव चौथे नंबर पर थे। वे शिवपाल यादव से बड़े और रामगोपाल से छोटे थे। राजपाल यादव ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा।

बड़ा बेटा अभिषेक दूसरी बार है जिला पंचायत अध्यक्ष

उनकी पत्नी प्रेमलता राजनीति में सक्रिय रहीं। वे सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। राजपाल यादव के दो बेटे अभिषेक यादव और आर्यन यादव हैं। राजनीति में सक्रिय अभिषेक यादव दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

लविवि से एमए कर ज्वाइन की अधीक्षक की नौकरी

राजपाल यादव ने जैन इंटर कॉलेज मैनपुरी से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। उसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए तक की शिक्षा ली। वे 1978 में सेंट्रल वेलफेयर में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए थे और 2006 में रिटायरमेंट ले लिया।

ये भी पढ़ें  क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, राजनीति व खेल जगत के दिग्गज रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button