Uttar Pradesh

मेरठ में फैमिली मर्डर पर सवाल, रुड़की तक पहुंची जांच, क्या अपनों ने ही खेला खूनी खेल?

मेरठ,10 जनवरी 2025

मेरठ के लिसाड़ी गेट में परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो नामजद को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस को लगता है कि हत्यारों में करीबी रिश्तेदार या फिर लूटपाट करने वाले बदमाश शामिल हो सकते हैं। घटनास्थल पर शवों को बोरी में बांधकर ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन कातिलों को मौका नहीं मिल पाया। पुलिस इस हत्याकांड के कई पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें परिवार के विवाद और रुड़की में हुए खूनी रंजिश की कड़ी भी शामिल है।

मृतक मोईन के भाई अमजद, जो हरिद्वार जेल में बंद है, और मोईन के साले शफीक के बयान पुलिस के लिए अहम साबित हो रहे हैं। मोईन ने हाल ही में रुड़की में संपत्ति बेची थी और उसके बाद रकम को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस ने मोईन की तीसरी पत्नी आसमा के पहले पति ताज मोहम्मद की भी तलाश शुरू कर दी है। SSP डॉक्टर विपिन ताडा का कहना है कि जांच के विभिन्न बिंदुओं पर काम चल रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत ने हासिल की एकतरफा जीत, अभिषेक शर्मा इस मामले में बने देश के दूसरे बल्लेबाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link