Uttar Pradesh

साइबर ठगी में डिलिवरी बॉय सहित 2 गिरफ्तार, 24.5 लाख नकद बरामद

गाजियाबाद,10 जनवरी 2025

गाजियाबाद में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक डिलिवरी बॉय है। इन दोनों के पास से 24.35 लाख रुपये नकद, पिस्टल, लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने अपने परिचितों और जानकारों से बैंक खाता विवरण प्राप्त कर ठगी की रकम मंगवाई थी। महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 65 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जो इन खातों में मंगवाए गए थे। खातों के फ्रीज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी साईं वैभव और निशांत ने सुमित और अंकित के साथ मिलकर साइबर ठगी की योजना बनाई थी। ठगी की रकम को अपने खातों में ट्रांसफर कराना या नकद निकलवाना इनका तरीका था। इसके अलावा, नंदग्राम पुलिस ने भी एक और गिरोह का खुलासा किया है, जो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर लोगों के खाते खुलवाकर ठगी की रकम मंगवाता था। आरोपियों के पास से 21 डेबिट कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए हैं, और पुलिस अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के प्रतीक जॉन की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें  Up News: CEC ज्ञानेश कुमार के घर तक पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ विरोध, गेट-दीवार पर कालिख पोतकर लिखा- ‘गद्दार’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link