Uttar Pradesh

एमिटी यूनिवर्सिटी हॉस्टल में BA-LLB छात्रा ने की आत्महत्या।

लखनऊ,10 जनवरी 2025

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीए-एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा अक्षिता उपाध्याय का शव फंदे पर लटका मिला। मथुरा की रहने वाली अक्षिता यूनिवर्सिटी के चौथी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 308-ए में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। सुसाइड नोट मिलने की संभावना पर भी जांच की जा रही है। घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में सनसनी फैल गई है, जबकि अक्षिता के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, और वे मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीमा पर अवैध बंकर बना रही थी बांग्लादेश सेना, बीएसएफ ने निर्माण कार्य रूकवाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link