Uttar Pradesh

आगरा: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आगरा, 12 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश में ताजनगरी आगरा की पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से ठगी को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

आगरा की थाना ट्रांस जमुना कॉलोनी पुलिस और साइबर टीम की मदद से इन आरोपियों का सुराग लगाया और गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने मात्र चार से पांच घंटे में एक अकाउंट से 84 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 लाख से अधिक नगद ,मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उनके गिरोह में और कौन-कौन से लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके। इस कार्रवाई से साइबर फ्रॉड़ों की होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  स्पैम कॉल और अनचाहे संदेशों पर सरकार की बड़ी कार्यवाही, 1,100 से अधिक टेलीकॉम  कंपनियां ब्लैकलिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link