Uttar Pradesh

मेरठ गैंगवार: ललियाना गांव में 100 राउंड फायरिंग, CCTV फुटेज वायरल

मेरठ,25 जनवरी 2025

मेरठ के ललियाना गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें अवैध हथियारों से करीब 100 राउंड फायरिंग की गई। यह घटना ग्राम प्रधान फईम और दाऊद गुट के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी। फायरिंग का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दाऊद पक्ष के लोग खुलेआम रायफल, बंदूक और तमंचों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस हमले में प्रधान पक्ष के दो लोग घायल हुए, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में कारतूस के खाली खोके मिले हैं।

घटना के बाद पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दाऊद गुट के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो को एनकाउंटर के दौरान गोली लगने के बाद पकड़ा गया। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, क्योंकि ललियाना गांव पहले से ही अवैध हथियारों को लेकर कुख्यात रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इटावा में मुठभेड़ : इनामी बदमाश के पैर और दरोगा के हाथ में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link