Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस : 9 बजते ही थम गया शहर, सड़क-चौराहे पर खड़े होकर लोगों ने गाया राष्ट्र गान

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 26 जनवरी 2025:

सुबह के 9 बजे शहर के हर चौराहे पर लगे पीए सिस्टम के माध्यम से राष्ट्र गान बजते ही शहर भम गया। जो जहां था, वहीं रुक गया और खड़े होकर राष्ट्र गान गाया। आम नागरिक चौराहों पर खड़े होकर राष्ट्र गान गुनगुनाते नजर आए। ये नजारा रविवार सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी के गोरखपुर में देखने को मिला।

अधिकारियों ने कार्यालय में फहराया तिरंगा

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर जोन के आईजी, डीआईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी, रेलवे के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया। राष्ट्र गान गाकर देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद किया। उन्हें नमन किया। इसके साथ कई स्थानों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजन किए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP Transfer Express : 15 IAS अफसरों का तबादला, खनन से लेकर KGMU-AKTU तक बदली जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link