Uttar Pradesh

“डॉक्टर पति का दो पत्नियों ने किया बंटवारा, 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी के साथ”

बागपत,28 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीब वाकया सामने आया, जहां एक डॉक्टर का अपनी दो पत्नियों के बीच बंटवारा हो गया। दोनों पत्नियां अक्सर एक-दूसरे से और डॉक्टर से झगड़ा करती रहती थीं, जिससे परेशान होकर डॉक्टर की दूसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। उसने बताया कि वह सात महीने की गर्भवती है, लेकिन डॉक्टर ज्यादातर समय अपनी पहली पत्नी के साथ बिताते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों पत्नियों को थाने बुलाया और मामला सुलझाने के लिए एक समझौते का रास्ता निकाला।

समझौते के तहत दोनों पत्नियां तीन-तीन दिन अपने पति के साथ रहेंगी। पहली पत्नी सोमवार से बुधवार तक डॉक्टर के साथ रहेगी, जबकि दूसरी पत्नी गुरुवार से शनिवार तक। शेष दिन डॉक्टर अपनी बूढ़ी मां के पास रहेगा। इस बंटवारे में दोनों पत्नियां एक-दूसरे और अपने बच्चों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट नहीं करेंगी। डॉक्टर के आठ बच्चे हैं, जिनमें पहली पत्नी के सात और दूसरी पत्नी से एक बेटी है, जबकि वह दूसरी बार गर्भवती है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महिला आरक्षण बिल पर लखनऊ में हंगामा, विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस से झड़प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link