Uttar Pradesh

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ारी इनामी घायल

बस्ती,2 फरवरी 2025

बस्ती जिले की कप्तानगंज पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद 50,000 रुपये के इनामी बदमाश बलवीर उर्फ मुन्नर को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी 3-4 दिसंबर 2024 को ग्राम सेठा में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड में शामिल था, जहां उसने दोनों को जलाकर मार डाला था। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की तलाश पुलिस कर रही थी। गडहा गांव, गौतम हाईवे के पास पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। बलवीर पर धारा-61(2), 103(2), 238, 326(जी), 249 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस अपराधी की घेराबंदी की थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : ट्यूशन टीचर ने 15 वर्षीय लड़की से किया बलात्कार, ब्लैकमेल कर डराया-धमकाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link