SportsUttarakhand

उत्तराखंड : राज्य पक्षी मोनाल को राष्ट्रीय खेलों में नई पहचान

देहरादून, 3 फरवरी 2025:

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के साथ उत्तराखंड न केवल खेलों का केंद्र बना हुआ है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सफल हो रहा है। इस प्रतियोगिता के दौरान राज्य के प्रतीक मोनाल पक्षी को “मौली” के रूप में प्रस्तुत कर एक अनूठी पहल की गई है, जिससे इसे राष्ट्रीय पहचान मिली है।

खेल स्थलों पर लगाए मौली के स्टैचू

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू लगाए गए हैं, जो खिलाड़ियों और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा, मौली खेल मैदान में उपस्थित लोगों से संवाद कर खेल भावना को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

खिलाड़ी और दर्शक मौली के साथ ले रहे सेल्फी

Advertisement

खिलाड़ी और दर्शक मौली के साथ न केवल सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर झूमते हुए इस आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार की इस पहल से राज्य पक्षी मोनाल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें  Uttarakhand News : डॉ. बिसेन ने संभाली राज्यपाल की कमान, गिनाईं उपलब्धियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link