NationalUttar Pradesh

यूपी के फतेहपुर में ट्रेन हादसा… खड़ी मालगाड़ी से भिड़ी दूसरी, पटरी से उतर गए डिब्बे

फतेहपुर, 4 फरवरी 2025:

यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रेन हादसा हो गया। कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी को पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे खड़ी मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा पटरी से नीचे जा गिरा।

दोनों लोको पायलट गंभीर रूप से घायल

हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के कारण कोयला ट्रैक पर बिखर गया, जिससे फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर यातायात प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें:

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे, मालगाड़ियां रोकीं

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के चलते कई मालगाड़ियों को रोका गया, जबकि कुछ के रूट बदल दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

फ्रेट कॉरिडोर पर यातायात प्रभावित

हादसे के बाद से फ्रेट कॉरिडोर पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है। रेलवे कर्मचारी ट्रैक को जल्द से जल्द साफ करने में जुटे हैं जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सके।

ये भी पढ़ें  यूपी : रबी फसलों की तेज व पारदर्शी खरीद का लक्ष्य तय... 48 घंटे में होगा भुगतान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link