NationalState

महाकुंभ हादसे पर अखिलेश ने लोकसभा में सरकार को घेरा, मृतकों के आंकड़े जारी करने की मांग

नई दिल्ली, 4 फरवरी 2025:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ हादसे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने महाकुंभ का बड़े स्तर पर प्रचार किया। दावा किया कि 100 करोड़ लोगों के लिए इंतजाम किए गए, लेकिन जब हादसे में लोगों की मौत हुई तो सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि जब हादसे में कई लोगों की जान चली गई, तब सरकार हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने लगी। जहां लाशें पड़ी थीं, महिलाओं की साड़ियां और चप्पलें बिखरी थीं, वहां सरकार ने क्या किया? उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाकर कहां फेंका गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर हो सख्त कार्रवाई

ये भी पढ़ें:

उन्होंने मांग की कि महाकुंभ में मारे गए लोगों की संख्या सार्वजनिक की जाए। उनके सम्मान में लोकसभा में मौन रखा जाए और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सेना को सौंपी जाए। अखिलेश ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को अपराध बोध नहीं था तो मृतकों के आंकड़े मिटाए क्यों गए? हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिन्होंने सच्चाई छिपाई, उन्हें दंडित किया जाए।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने हादसे पर शोक प्रकट किया, तब जाकर मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया। अखिलेश ने चुनौती दी कि अगर उनके आरोप गलत हैं, तो नेता सदन को लोकसभा में जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें  2 बच्चों की मां 10 साल छोटे आशिक संग भागी, पति से अलग होने की वजह सामने आई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link