NationalUttar Pradesh

रोते-रोते थाने पहुंची फ़्रांसिसी महिला बोली “मैं लुट गयी”, पुलिस भी रह गई दंग!

लखनऊ,10 फरवरी 2025:

भारत की खूबसूरती देखने का सपना लेकर फ्रांस से 72 साल की गुलीवर्ट डी लेट्योर लखनऊ पहुंचीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने शहर में कदम रखा, उनके साथ ऐसी घटना घटी कि वह सीधा पुलिस स्टेशन जा पहुंचीं।

दरअसल, विदेशी महिला जब विकासनगर थाने में रोते हुए दाखिल हुईं तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर ने जब उनसे परेशान होने की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा, “मैं लखनऊ घूमने आई थी, लेकिन घूमने से पहले ही लुट गई!”

महिला ने बताया कि वह एक कैब में सफर कर रही थीं, लेकिन मुंशीपुलिया के पास उतरते समय उनका मोबाइल फोन वहीं छूट गया। यही नहीं, उनके फोन में बेहद जरूरी डेटा था, जिसे खोने का मतलब था उनके जरूरी दस्तावेजों का गायब हो जाना।

ये भी पढ़ें:

थाने में छाया सन्नाटा, फिर शुरू हुआ पुलिस का एक्शन!

Advertisement

महिला की यह बात सुनते ही पूरे थाने में हलचल मच गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और महिला द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। थोड़ी देर की मेहनत के बाद एक कार की तस्वीर हाथ लगी, जिसे देखकर गुलीवर्ट ने पहचान लिया, “यही वो कार है, जिसमें मेरा फोन छूटा था!”

इसके बाद पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उसके मालिक से संपर्क किया और जब ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो उसने तुरंत फोन पुलिस को लौटा दिया। जैसे ही गुलीवर्ट डी लेट्योर को उनका फोन वापस मिला, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

ये भी पढ़ें  मेरठ : राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की मांग, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत ने केंद्र व राज्य सरकार को लिखा पत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link