Ho Halla SpecialPolitics

अब भाजपा संग पुलिस पर भी बरसे अखिलेश, कहा- वर्दी छोड़ो…

लखनऊ, 15 फरवरी 2025:

पहले मिल्कीपुर उपचुनाव फिर महाकुंभ पर भाजपा को घेरने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर पुलिस महकमे को लेकर तीर चलाये। उन्होंने कहा कि पुलिस वर्दी छोड़कर भाजपा वाली टोपी लगा ले और थाने में बैठे।

कहा-ट्रोलर टीम को काबू में रखे भाजपा

शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए। सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की बीती रात हुई गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने यूपी पुलिस को खरीं खोटी सुनाई। कहा कि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग कर रही है। मनीष सपा की मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। सपा भाजपा की गलत भाषा का मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा अपनी पोल खुलने के डर से मीडिया सेल पर अटैक कर रही है। भाजपा अपनी ट्रोलर टीम को काबू में रखे। कहा कि पहले सपा की टोपी की बुराई की जाती थी। अब तो भाजपा के लोग भी टोपी पहनने लगे हैं। पुलिस को भी चाहिए कि वो वर्दी छोड़कर वही टोपी लगाए और थाने में बैठे।

ये भी पढ़ें:

चुनाव आयोग व महाकुंभ पर दागे सवाल

Advertisement

उन्होंने चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग मर गया है। अगर हमें नोटिस भेजी जाएगी तो हम भी कोर्ट में पूरी बात रखेंगे। वहां हमें पूरा मौका मिलेगा। महाकुंभ को लेकर भी उन्होंने सरकार पर मिस मैनेजमेंट का आरोप जड़ा। कहा कि इसके आयोजन की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। आंकड़ों के जरिये झूठ बोला जा रहा है। सरकार के अफसर ही सीएम से झूठ बोल रहे हैं। सरकार की जीएसटी, मुनाफाखोरी, इलेक्टोरल बॉन्ड्स की वजह से हमें महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें  UP Politics: राजनाथ का कांग्रेस पर वार, बोले- नौजवानों को मोहरा बनाना बंद करे, लोकतंत्र अराजकता फैलाने का लाइसेंस नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link