NationalUttar Pradesh
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, होलिका दहन शोभायात्रा में होंगे शामिल

गोरखपुर, 13 मार्च 2025:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने गृह शहर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और अपने गुरुओं की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर पूजा-अर्चना की। सीएम योगी शाम को पांडे हाता में आयोजित भव्य होलिका दहन शोभायात्रा में भी भाग लेंगे। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शोभायात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






