ReligiousUttar Pradesh

शंकराचार्य चौक पर सजी भव्य नाट्य प्रस्तुति, शिव-पार्वती विवाह के मंचन ने मोहा मन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 27 मार्च 2025:

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार को एक भव्य और अलौकिक आयोजन हुआ, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से भर दिया। शंकराचार्य चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर बैंगलोर से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी। इस भव्य मंचन ने उपस्थित भक्तों को ऐसा अनुभव कराया मानो वे स्वयं कैलाश पर्वत पर इस पावन विवाह के साक्षी बन रहे हों।

वैदिक विधियों से हुआ विवाह मंचन

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा पूजन से हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह समारोह प्रारंभ हुआ। नाट्य प्रस्तुति में गोत्र उच्चारण, कंगन धारण, मांगल्य सूत्र बंधन, जयमाल और अन्य पारंपरिक अनुष्ठानों को विधिवत निभाया गया।

भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम

यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक संदेश भी निहित था। यह माना गया कि इस प्रस्तुति से उन श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी, जो विवाह संबंधी बाधाओं का सामना कर रहे हैं। कलाकारों ने अपनी नृत्य और अभिनय कला से इस पावन मिलन को जीवंत कर दिया और दर्शकों को एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

ये भी पढ़ें  छठ पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले… सबके जीवन में सुख व खुशहाली बनल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button