Uttar Pradesh

लखनऊ : नकली सलमान खान को भारी पड़ा रील बनाना, रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार

लखनऊ, 2 अप्रैल 2025:

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में घंटाघर के पास सड़क पर आधी रात को रील बनाना नकली सलमान खान को भारी पड़ गया। लखनऊ के सआदतगंज के चौपटिया निवासी आजम अंसारी उर्फ सलमान खान को मंगलवार रात पुलिस ने रिवॉल्वर के साथ रील बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आजम अंसारी, अभिनेता सलमान खान की नकल करते हुए अपनी कमर में लाइसेंसी रिवॉल्वर लगाकर वीडियो शूट कर रहा था। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

राहगीरों के विरोध करने पर आजम ने उनसे झगड़ा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आजम को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  'कौन किसका बाप है' यह परिणाम बताएंगे, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link