Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में शराब परिवहन पर सख्ती…. जीपीएस युक्त वाहनों से होगी सप्लाई

लखनऊ, 3 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि अब प्रदेश में शराब का परिवहन केवल जीपीएस युक्त वाहनों से होगा और सभी शराब दुकानों की जियो-फेंसिंग की जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी रोकी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आबकारी राजस्व 52,297 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और इस वर्ष का लक्ष्य 63,000 करोड़ रुपये रखा गया है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शराब की बोतलों और पेटियों पर हाई-सिक्योरिटी बारकोड और क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। मदिरा और स्प्रिट टैंकरों में डिजिटल लॉकिंग भी होगी।

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम लागू किए जाएंगे। वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह मुसलमानों की भलाई के लिए है और विपक्ष इसे ‘काला दिवस’ बताकर सिर्फ राजनीति कर रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाराबंकी: कोर्ट में पेशी पर आया कैदी तीसरीमंजिल से कूदा, हालत गम्भीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link