Uttarakhand

बीआईएस ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर बताया मानकों का महत्व

देहरादून, 4 अप्रैल 2025:

उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जिले के ब्लॉक कनाली छीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की देहरादून शाखा द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।

भारतीय मानक ब्यूरो के अफसरों ने कहा…गुणवत्ता वाली सामग्री ही खरीदें

चौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मानकों की उपयोगिता विषय पर संवाद किया गया। मानकों के द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर में किस प्रकार से सुधार लाया जा सकता है, के बारे में बताया गया। दैनिक उपभोग में गुणवत्ता पूर्ण की वस्तुओं को क्रय करने की अपील अधिकारियों द्वारा की गयी। चौपाल में बीआईएस की देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया एवं मानक संवर्धन अधिकारी श्रीमती सरिता त्रिपाठी, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती दीपिका बोरा सहित विकासखंड के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे । सौरव तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे रोजगार के प्रयासों की प्रशंसा की। बीआईएस पिथौरागढ़ जिले के रिसोर्स पर्सन दीपक जोशी ग्राम डूंगरी से पूर्व सैनिक हेमराज बिष्ट दीवान सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इटावा : अलग रहने की आ गई थी नौबत, पुलिस ने तीन दम्पतियों में कराई सुलह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button