पढ़ाई के दबाव में छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी

आगरा, 01 सितंबर
शहर के नामी अंग्रेजी स्कूल के आठवीं कक्षा के एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव में अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी जिसका कुछ घंटों में ही पर्दाफाश हो गया।
हुआ यूं कि न्यू ईदगाह क्षेत्र में एक कॉलोनी का निवासी यह छात्र ट्यूशन के लिए अपने घर से निकला था लेकिन पढ़ाई से बचने के लिए कहीं और चला गया।शाम को जब घर नहीं लौटा तो घर वालों ने पुलिस में सूचना दी।
इसका बैग कॉलोनी में ही पड़ा मिल गया। सीसीटीवी की मदद से रकाबगंज के दारोगा प्रदीप कौशिक ने इसे सदर से ढूंढ निकाला।
मिलने के बाद छात्र ने बाइक सवारों द्वारा अपहरण की नाटकीय कहानी बताई जिसमें कोई सच्चाई नही पायी गई।
पुलिस ने जब सीसीटीवी की फुटेज दिखाई उसने पढ़ाई को लेकर दबाव की बात बताई।आगरा, एक सितंबर
शहर के नामी अंग्रेजी स्कूल के आठवीं कक्षा के एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव में अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी जिसका कुछ घंटों में ही पर्दाफाश हो गया।






