Uttar Pradesh

यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: 33 आईएएस अफसरों का तबादला, कई डीएम व कमिश्नर बदले

लखनऊ, 22 अप्रैल 2025

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।इनमें कई जिलों के डीएम, कमिश्नर और विभागीय प्रमुख शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश के सूचना निदेशक भी बदल दिए गए हैं।

वाराणसी और मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव

-एस. राजलिंगम, डीएम वाराणसी को बनाया गया वाराणसी मंडल का आयुक्त।
-सत्येंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव, बने वाराणसी के नए जिलाधिकारी।
-पूर्व डीएम कौशलराज शर्मा को प्रमोट कर मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया।

ये भी पढ़ें:

विशाल सिंह बने सूचना निदेशक, शिशिर को नई जिम्मेदारी

Advertisement

सरकार ने प्रदेश के सूचना निदेशक को भी बदल दिया है। कई वर्ष से निदेशक सूचना की जिम्मेदारी निभा रहे शिशिर को विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक आधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है। डीएम भदोही विशाल सिंह विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक सूचना तथा संस्कृति बनाए गए हैं।

प्रमुख सचिव स्तर पर फेरबदल

-एल. वेंकटेश्वरलू से प्रमुख सचिव परिवहन और रोडवेज चेयरमैन की जिम्मेदारी हटाई गई। अब वे समाज कल्याण, सैनिक कल्याण और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख बने रहेंगे।
-अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ प्रमुख सचिव परिवहन और रोडवेज चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार मिला।

जिलाधिकारियों के तबादले

-प्रेरणा शर्मा, डीएम हापुड़ से बनीं निदेशक सूडा।
-अभिषेक पांडे, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण से बने डीएम हापुड़।
-रविंद्र कुमार, बरेली से डीएम आजमगढ़।
-नवनीत सिंह चहल, आजमगढ़ से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव।
-अविनाश सिंह, अंबेडकरनगर से डीएम बरेली।
-अनुपम शुक्ला, ऊर्जा विभाग से बने डीएम अंबेडकरनगर।
-आर्यका अखौरी, गाजीपुर से स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव।
-अविनाश कुमार, झांसी से डीएम गाजीपुर।
-मृदुल चौधरी, महोबा से डीएम झांसी।
-गजल भारद्वाज, भवन निर्माण बोर्ड से डीएम महोबा।
-महेंद्र सिंह तंवर, संतकबीरनगर से डीएम कुशीनगर।
-विशाल भारद्वाज, कुशीनगर से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव।
-आलोक कुमार, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से डीएम संतकबीरनगर।
-शैलेश कुमार, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से डीएम भदोही।

विकास प्राधिकरण, सीडीओ व अन्य बदलाव

-संजय कुमार मीणा, सीडीओ गोरखपुर से बने उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण।
-शाश्वत त्रिपुरारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ से सीडीओ गोरखपुर।
-हर्षिका सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंदौली से बनीं सीडीओ प्रयागराज।
-गौरव कुमार, सीडीओ प्रयागराज से नगर आयुक्त लखनऊ।
-इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त लखनऊ से ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव।
-अनुभव सिंह, सीडीओ श्रावस्ती से बने उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण।
-शाहिद अहमद, बस्ती से सीडीओ श्रावस्ती।

अन्य विभागीय फेरबदल

-डॉ. उज्ज्वल कुमार, एमएसएमई विभाग से बने प्रबंध निदेशक यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन।
-पुलकित खरे, विशेष सचिव नियोजन से बने मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन।
-जगदीश, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन से गृह सचिव।
-अभय, राज्य सूचना आयोग से बने राजस्व परिषद में न्यायिक सदस्य।
-डॉ. वेदपति मिश्रा, सचिव राजस्व विभाग से बने राज्य सूचना आयोग के सचिव।

ये भी पढ़ें  चलती पिकअप पर ताबड़तोड़ फायरिंग...व्यापारी घायल, चालक लखनऊ रेफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link