Uttar Pradesh

दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण को राहत, बजरंग पूनिया बोले – कानून से बड़ी हो गई गुंडागर्दी

अनमोल शर्मा

मुज़फ्फरनगर,29 मई 2025:

दिल्ली की अदालत ने बुधवार को भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिससे अब उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएं हट जाएंगी। इस फैसले के बाद जहां एक ओर बृजभूषण को राहत मिली, वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मुज़फ्फरनगर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बजरंग पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “अगर पोक्सो एक्ट लगाया गया था, तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? सरकार ने पहले ही उनका साथ देकर केस को कमजोर कर दिया।”

ये भी पढ़ें:

पूनिया ने दावा किया कि जिस नाबालिग लड़की ने 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे, उस पर भी दबाव बनाया गया, जिससे वह पीछे हट गई। उन्होंने कहा, “सरकार बच्चों को डराकर, धमकाकर केस से हटाने का काम कर रही है।”

Advertisement

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केस से जुड़े अन्य छह लड़कियों पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बजरंग बोले, “यह बहुत दुखद है कि बेटियों को चुप कराने की कोशिश की जा रही है और जो जश्न मना रहे हैं, वे भूल रहे हैं कि कल उनके साथ भी ऐसा हो सकता है।”

पूनिया ने आगे कहा, “जब एक बेटी ने कोर्ट में बयान दिया है, तो फिर भी क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली जाती है। इसका मतलब साफ है कि गुंडागर्दी के आगे कानून भी छोटा पड़ गया है।”
कार्यक्रम के दौरान बजरंग पूनिया ने मुज़फ्फरनगर के युवाओं को भी संबोधित किया और एमबीबीएस की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो संसाधन तैयार किए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं।

ये भी पढ़ें  माघी पूर्णिमा स्नान के साथ कुंभ पर्व समाप्त हो गया है,अब केवल मेला है: स्वामी आनंद स्वरूप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link