NationalSikkim

खाई में गिरा सेना का वाहन

सिक्किम, 5 सितंबर 2024

सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा गुरुवार को हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।

मृतकों में मध्य प्रदेश के रहने वाले वाहन चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल है 

ये भी पढ़ें:

भारत सरकार ने शोक संवेदना व्यक्त की है . और सहायता राशि भी जारी किया है.

ये भी पढ़ें  अपर्णा यादव की चिठ्टी ने दिखाया रंग, स्टैंडअप कॉमेडियन बस्सी का शो कैंसिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button