CrimeHaryana

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, पानी न देने पर शराबी पिता ने 6 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला

गुरुग्राम, 12 मई 2025

गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महज 6 साल के बच्चे को नशे में धुत पिता ने केवल इसलिए मार डाला क्योंकि बच्चे ने उसे पानी देने से मना कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के मूल निवासी सुमन कुमार सिंह को शनिवार को शक्ति नगर इलाके से गिरफ्तार किया।

जानकारी अनुसार 6 मई को पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि सत्यम नाम का एक बच्चा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि हालत बिगड़ने पर लड़के को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 7 मई को बच्चे की मां ने सेक्टर 10 थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को जांच के बाद गिरफ्तार किए गए सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान, मजदूर के रूप में काम करने वाले आरोपी ने बताया कि 6 मई को उसे कोई काम नहीं मिला तो वह घर लौट आया और शराब पीने लगा।

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “जब उसने अपने बेटे से पानी मांगा तो सत्यम ने मना कर दिया। इसके बाद उसने सत्यम को थप्पड़ मारा, जिसने अपनी मां से शिकायत करने की धमकी दी। गुस्से में आकर सिंह ने सत्यम का सिर दीवार पर कई बार पटका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।”

Advertisement

ये भी पढ़ें  घर-घर बैंकिंग, हाथों में कमाई : UP की ‘बीसी सखी’ योजना ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link