National

पाक सरकार का नापाक फैसला: मसूद अजहर के परिवार को 14 करोड़ की मदद

इस्लामाबाद, 13 मई 2025:
पाकिस्तान सरकार ने भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकवादियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इसी योजना के तहत, खूंखार आतंकी मसूद अजहर के परिवार को कुल 14 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की तैयारी की जा रही है। इस खबर ने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दिया है।

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का घर पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित है, जहां ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने बड़ी कार्यवाही की थी। इस हमले में मसूद के घर पर मौजूद उसके परिवार से जुड़े 14 आतंकवादी मारे गए थे। शहबाज शरीफ सरकार द्वारा घोषित शुहादा पैकेज के तहत इन आतंकियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जानी है। इस योजना के चलते मसूद अजहर के परिवार को कुल 14 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर सामने आई है।

गौरतलब है कि मसूद अजहर खुद लंबे समय से अंडरग्राउंड है और बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने उसे छिपा रखा है। स्ट्राइक के बाद मसूद ने एक बयान जारी कर दावा किया था कि इस हमले में उसकी बहन, बहनोई और बच्चे मारे गए। इतना ही नहीं, उसका भाई रउफ—जो कंधार विमान अपहरण कांड में शामिल था—भी इस हमले में मारा गया।

मसूद के मदरसे में उसके बहनोई बच्चों को आतंकी प्रशिक्षण दिया करते थे। मसूद खुद इन सभी आतंकवादियों का आर्थिक और वैचारिक मार्गदर्शक रहा है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक रूप से यह नहीं कहा है कि यह राशि सीधे मसूद को ही दी जाएगी, लेकिन स्थानीय मीडिया और सूत्रों के अनुसार सहायता का बड़ा हिस्सा उसी तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमले में हुआ बड़ा खुलासा, आतंकियों को मिली थी SSG कमांडोज जैसी ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link