TravelUttar Pradesh

घर लौट रहे थे मजदूर व परिवार…ट्रक से भिड़ी कैंटर, तीन की मौत, सीएम ने जताया शोक

बुलंदशहर, 16 मई 2025:

यूपी के बुलंदशहर जिले की जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक वृद्धा समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 33 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

चालक को झपकी आने पर आगे ट्रक में हुई भिड़ंत

शुक्रवार को पंजाब के मोड़ा क्षेत्र से 36 लोग एक आयशर कैंटर पर सवार होकर शाहजहांपुर जाने के लिए निकले थे। कैंटर पर सवार सभी लोग पंजाब के ईंट भट्टों पर मजदूरी कर अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में कैंटर चालक को झपकी आ गई उसका पैर एक्सलरेटर पर पड़ा और कैंटर तेज रफ्तार में आगे जा रही ट्रक में पीछे से जा भिड़ीं।

ये भी पढ़ें:

33 घायलों में मासूम बच्चे व महिलाएं भी शामिल

Advertisement

टक्कर इतनी तेज हुई कि कैंटर के आगे का हिस्सा पिचक गया। शीशा टूट गया और चेचिस दिखाई देने लगी। अचानक लगे इस झटके में मजदूर और उनके परिवार के लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें महिलाओं के साथ मासूम बच्चे भी शामिल थे। हादसा होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजवाया। इनमें तीन लोगों ने दम तोड़ दिया बाकी 33 घायलों का इलाज अलग-अलग हॉस्पिटल में चल रहा है। डीएम व एसपी ने घायलों का हालचाल जाना।

सड़क हादसे में मृत लोग

– शिवदाई उर्फ धनदेवी (60) वर्ष निवासी मियांपुर थाना सिंधोली शाहजहांपुर

– सुनील (32) वर्ष निवासी ग्राम नटार थाना सदर सिरसा हरियाणा

– रवि (25) वर्ष निवासी मियांपुर थाना सिंधोली शाहजहांपुर उम्र 25 वर्ष

ये भी पढ़ें  नमो भारत कॉरिडोर : न्यू अशोक नगर से सराय काले खां सेक्शन पर ओएचई विद्युतीकरण पूरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link