CrimeUttar Pradesh

मंदिर में बच्ची से रेप!…पहले आरोपी को मंद्बुद्धि बताकर छोड़ा फिर वीडियो वायरल होने पर किया गिरफ्तार

मयंक चावला

आगरा, 28 मई 2025 :

यूपी के आगरा कमिश्नरेट के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 18 मई को एक मंदिर परिसर में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। पड़ोसी पवित्र उर्फ पम्मी ने बच्ची को बहलाकर मंदिर के एकांत कोने में ले जाकर यौन शोषण किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे “मंदबुद्धि” बताकर छोड़ दिया। 26 मई को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता के दबाव में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

बच्ची के परिजनों ने पुलिस पर मामले को हल्के में लेने और आरोपी के मेडिकल स्टोर कनेक्शन को छिपाने का आरोप लगाया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने दावा किया कि “शुरुआती शिकायत में छेड़खानी बताई गई थी, लेकिन वीडियो के बाद गंभीरता से कार्रवाई की गई”। स्थानीय निवासियों और महिला संगठनों ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ आक्रोश जताया है।

Advertisement

16 मामलों में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इसी बीच, ताजनगरी में पुलिस की सख्त कार्रवाई भी सुर्खियों में रही। डोकी पुलिस ने 16 मुकदमों में वांछित बदमाश सूरज के साथ मुठभेड़ की। माल बरामदगी के दौरान सूरज ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भर्ती कराया और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : कुकरैल नदी के किनारे 24 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा 'उर्मिला वन'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link