Uttar Pradesh

यूपी में 5 IPS अफसरों का तबादला, गोरखपुर व बस्ती डीआईजी और वाराणसी के एडिशनल सीपी बदले

लखनऊ, 29 मई 2025:

यूपी के पांच सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में योगी सरकार ने गोरखपुर व बस्ती रेंज के डीआईजी और वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) बदल दिए गए। बस्ती के डीआईजी रहे दिनेश कुमार पी. को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

गोरखपुर रेंज के डीआईजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को इसी पद पर तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवासिम्पी चनप्पा को गोरखपुर डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है।

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अफसर संजीव त्यागी का कुछ ही दिनों में दूसरी बार तबादला हुआ है। पहले उन्हें आगरा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर से हटाकर लखनऊ में डीआईजी कारागार बनाया गया था। अब उन्हें डीआईजी बस्ती की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:

वर्ष 2010 बैच के दूसरे आईपीएस अफसर शिवहरि मीना अभी तक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ में डीआईजी थे। अब उन्हें वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है।

ये भी पढ़ें  नेपाली युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर फावड़े से पांच को किया घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link